मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कल यानि की 11 जनवरी को सीएम मोहन कृषि कल्याण वर्ष का शुभारंभ करने जा रहे है। जिसमे शामिल होने के लिए प्रदेशभर से करीब 30 हजार किसान भोपाल पहुचंगे। जिसको लेकर तैयारी जहां शुरू कर दी गई है। तो वही भारी संख्या में किसानों के आगमन को देखते हुए रूट्स भी डाइवर्ट कर दिए गए है।
सरकार ने साल 2026 को कृषि वर्ष किया घोषित
आयोजन से पूर्व बड़ी संख्या में किसान भोपाल के कोकता स्थित आरटीओ ऑफिस से ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। जिसे सीएम मोहन हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद जम्बूरी मैदान में कृषि कल्याण वर्ष 2026 की औपचारिक शुरुआत कर, किसानों को संबोधित करेंगे। सरकार ने साल 2026 को कृषि वर्ष घोषित करते हुए साफ किया है कि हर योजना का अंतिम लक्ष्य किसानों की आमदनी बढ़ाना होगा। इसके लिए कृषि गतिविधियों को तीन साल के लक्ष्य के साथ संचालित किया जाएगा। खेती को सिर्फ उत्पादन तक सीमित न रखकर बाजार, प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट से जोड़ा जाएगा, ताकि किसान को उपज का बेहतर दाम मिल सके।

More Stories
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला