मध्यप्रदेशकी राजधानी भोपाल में लव मैरिज के दो महीने बाद ही एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जिस कमरे में नवविवाहिता फांसी पर लटकी मिली है उसी कमरे की एक दीवार पर लिपिस्टिक से तीन लोगों के नाम लिखे हैं और इन्हें ही नवविवाहिता ने अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। घटना शहर के वल्लभ नगर इलाके की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दीवार पर लिपिस्टिक से लिखे तीन नाम
प्रियंका ने सुसाइड करने से पहले कमरे की एक दीवार पर लिपिस्टिक से सुसाइड नोट लिखा है उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी मौत के लिए बेला दीदी (किराएदार), मम्मी (सास) और तनु दीदी जिम्मेदार हैं। इन्हीं लोगों ने मेरा जीना मुहाल कर रखा है। प्रियंका के भाई के मुताबिक शादी के बाद से ही प्रियंका को उसकी सास और नानी सास प्रताड़ित करती थीं और ताने मारती थीं कि अगर उनका बेटा कीविन अरेंज मैरिज करता तो उन्हें दहेज ज्यादा मिलता। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में अनोखा शृंगार: करोड़ों के नोटों और सोने-चांदी के जेवरों से सजा मां का दरबार
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत