मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मासूम बच्चे के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के गौरी नगर इलाके से 8 महीने के मासूम बच्चे के किडनैप किए जाने की घटना हुई है। मासूम बच्चे को एक महिला उठाकर ले गई। ये पूरी वारदात इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिसमें एक संदिग्ध महिला घर से गायब हुए बच्चे को गोद में उठाकर ले जाती साफ दिखाई दी।
घटना के बाद जहां एक तरफ इलाके में सनसनी फैल गई तो वहीं दूसरी तरफ पीड़ित परिवार द्वारा सीसीटीवी में बच्चा गायब होते देख वीडियो के आधार पर तत्काल ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने डेढ़ घंटे के भीतर ही अपहरण करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला से पूछताछ जारी
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि, महिला की पहचान भूरी चौरसिया के रूप हुई है। उसे पकड़ने के लिए चार अलग अलग टीमें गठित की गई थी। फिलहाल, बच्चे को बरामद कर सकुशल परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि, महिला ने जब बच्चे को चुराया उस समय उसका बड़ा भाई नजदीक ही मोबाइल देख रहा था और मां काम में व्यस्त थी। फिलहाल, पुलिस महिला से आगे की पूछताछ कर रही है।

More Stories
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला