सागर: चिलचिलाती धूप में एक चक्कर आया और वो गिर गई। सागर से BJP विधायक शैलेंद्र जैन वहां से गुजर रहे थे। तभी नजर पड़ते ही उन्होंने सड़क पर चक्कर खाकर गिरी उस महिला की मदद की। विधायक ने महिला को ग्लूकोज पिलाया और हर संभव मदद का वादा किया। यह घटना सागर के कटरा क्षेत्र में हुई।
सड़क पार कर रही थी महिला
सागर विधायक शैलेंद्र जैन किसी काम से सागर के नमकमंडी क्षेत्र से गुजर रहे थे। दोपहर की तेज धूप में एक महिला सड़क पार कर रही थी। अचानक उसे चक्कर आया और वह गिर पड़ी। विधायक ने महिला को गिरते हुए देखा तो तुरंत अपनी गाड़ी रोकी। वह महिला की ओर दौड़े। उन्होंने सहयोगियों और राहगीरों की मदद से महिला को सड़क के किनारे बिठाया। फिर उसे ग्लूकोज पिलाया। इससे महिला को थोड़ा होश आया। विधायक ने उससे उसका हालचाल पूछा। उन्होंने उसे हर संभव मदद करने की बात कही। जब महिला के चेहरे पर मुस्कान आई, तब विधायक वहां से चले गए।
कोरोना महामारी के समय भी करते थे मदद
कोरोना महामारी का समय हो या आम जीवन की घटनाएं, उन्होंने हमेशा मदद की है। उनके इस काम की सभी लोग तारीफ कर रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने लोगों को भोजन और दवाइयां बांटी थीं। विधायक शैलेंद्र जैन की इस संवेदनशीलता का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इस घटना के बाद विधायक जैन ने कहा, ‘जब मैंने महिला को गिरते हुए देखा, तो मैं खुद को रोक नहीं पाया। मुझे उसकी मदद करनी थी। हमें हमेशा दूसरों की मदद करनी चाहिए, यही इंसानियत है।’

More Stories
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंदौर में, स्टेडियम के आसपास1500 जवान तैनात!
दुष्कर्म पीड़िता को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिए 10 लाख!
स्कूल परिसर के खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 18 माह का बच्चा, हुई मौत!