मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन में शाम 7 बजे महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए एक नए प्रवेश द्वार का लोकार्पण करेंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शाम 6 बजे नगर निगम के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन में भाग लेंगे। इसके बाद देवास रोड स्थित तरणताल परिसर में फूड कोर्ट की दुकानों के पुनर्निर्माण का भूमिपूजन और पारस तालाब विकास कार्य का निरीक्षण करेंगे।
शाम 7 बजे महाकाल मंदिर के रुद्रसागर पर बने 22 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद इसे भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। इस मौके पर पूरे ब्रिज पर भव्य आतिशबाजी की जाएगी, वहीं सीएम का स्वागत डमरू और शंखध्वनि से किया जाएगा। बता दें कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवागमन के मार्ग में भी लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। इसी कड़ी में स्मार्ट सिटी के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुविधा देने का फैसला लिया गया है।
श्रद्धालुओं का शक्ति पथ से सीधे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचना आसान हो जाएगा। ब्रिज शक्ति पथ को महाकालेश्वर मंदिर से जोड़ेगा। 15 फरवरी के बाद श्रद्धालु ब्रिज से आवागमन कर सकेंगे। नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर ब्रिज मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए काफी सुविधाजनक साबित होगा। उन्होंने कहा कि महाकालेश्वर मंदिर में लगातार शिव भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है।

More Stories
इंदौर वनडे से पहले महाकाल दरबार में लगाई विराट कोहली ने हाजिरी, कुलदीप यादव संग भस्म आरती में लिया हिस्सा!
पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव शुरू, गायक शंकर महादेवन ने महाकाल के लिए दर्शन!
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी ने महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन!