गणतंत्र दिवस के अवसर पर धार्मिक नगरी उज्जैन में धर्म और देश भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। आज सुबह भस्मारती में एक और भगवान महाकाल के दरबार में भक्त भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे तो वहीं दूसरी और भगवान महाकाल को तिरंगा स्वरूप मे श्रंगारित भी किया गया।
महाकालेश्वर मंदिर के पं. महेश पुजारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर भगवान महाकाल को तिरंगे से सजाया गया। उन्होंने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में धार्मिक पर्वों के साथ-साथ देशभक्ति से ओतप्रोत राष्ट्रीय पर्व भी बनाए जाते हैं। महाकालेश्वर मंदिर में प्राचीन समय से ही यह परंपरा देखी जा रही है। भगवान महाकाल को गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे से सजाया जाता है। इस दौरान भक्त भी महाकालेश्वर मंदिर में भोलेनाथ के साथ-साथ भारत माता की जय के नारे भी लगाते हैं।
माघ कृष्ण पक्ष की द्वादशी रविवार पर आज भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का तिरंगा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल के श्रृंगार में तिरंगे के केसरिया, सफेद और हरे रंग का उपयोग किया गया था। साथ ही तिरंगा ध्वज भी बाबा महाकाल को अर्पित किया गया। फिर बाबा महाकाल को भस्म रमाई और मुकुट धारण करवाया गया। बाबा महाकाल के श्रृंगार ने आज देश भक्ति का संदेश दिया गया। इस दिव्य स्वरूप के दर्शन हजारो भक्तों ने किए।

More Stories
सामाकोटा बैराज के लोकार्पण से महिदपुर को मिली विकास की नई गति, मुख्यमंत्री ने दीं कई बड़ी सौगातें!
भैरवगढ़ जेल में 1000 कैदी करेंगे सामूहिक योग और प्राणायाम!
महाकाल मंदिर में भेष बदलकर भस्म आरती में प्रवेश की कोशिश, युवक हिरासत में!