श्रीलंका में में चार देशों की अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी के लिए ग्वालियर के योगेंद्र भदौरिया का चयन भारतीय क्रिकेट टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में हुआ है। प्रतियोगिता में भारत के साथ इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें भाग लेंगी। यह इंटरनेशनल डिसएबल क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी 12 से 21 जनवरी, 2025 तक श्रीलंका में आयोजित की जाएगी।
इस चैंपियन ट्रॉफी के लिए ग्वालियर के योगेंद्र भदौरिया का चयन भारतीय क्रिकेट टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में हुआ है। योगेन्द्र के चयन से ग्वालियर में उनके परिवार और दोस्तों में खुशी की लहर है।
मध्य प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय सिंह तोमर ने बताया कि दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा देश भर के 25 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की गई है, जो 12 से 21 जनवरी 2025 तक श्रीलंका में अपना जौहर दिखाएंगे। इसमें ग्वालियर के योगेन्द्र भदौरिया का भी चयन विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर हुआ है। योगेन्द्र भदौरिया ने जयपुर में हुए चैलेंजर ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर इंडियन क्रिकेट टीम में जगह मिली है।
इंग्लैंड, पाकिस्तान, भारत और श्रीलंका में होगी भिड़ंत
श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में श्रीलंका और भारत के साथ इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें भी भाग ले रही है। योगेन्द्र इंग्लैंड के खिलाफ अपना जौहर दिखा चुके हैं। योगेन्द्र के चयन पर मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक दीपक सचेती सहित अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी है। साथ ही विश्वास दिलाया है कि श्रीलंका में भी योगेन्द्र अपने खेल की अमिट छाप छोडे़ेंगे।

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी