उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर उज्जैन पहुंचेंगे। उनके दौरे को सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान वे आगामी सिंहस्थ महापर्व की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचेंगे। हेलीपेड से वे सीधे अंजूश्री होटल जाएंगे, जहां ‘सिंहस्थ-2016 का संकल्प, सिंहस्थ-2028 का संकल्प’ विषय पर आयोजित विशेष कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे।
सिंहस्थ की तैयारियों पर होगा मंथन
कार्यशाला में सिंहस्थ-2028 को भव्य, सुव्यवस्थित और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विशेषज्ञ अधोसंरचना विकास, यातायात प्रबंधन, घाट निर्माण, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर अपने सुझाव प्रस्तुत करेंगे।

More Stories
बड़नगर विस्फोट कांड: वायरल वीडियो के बाद हरकत में जांच एजेंसियां, एटीएस ने संभाली कमान!
उज्जैन में दिनदहाड़े युवती पर चाकू से हमला: दवा बाजार में मची अफरा-तफरी, आरोपी फरार!
Ujjain; मोहर्रम जुलूस में हवा में लटकाई गई वैन में विस्फोट से मचा बवाल, चार पर एफआईआर!