राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के महरौली इलाके में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आशंका जताई जा रही है कि कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, यह घटना महरौली के वार्ड नंबर-3 में हुई। करीब 300 गज क्षेत्रफल में बनी इस इमारत को तोड़ने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान भवन का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन भी राहत कार्यों में जुटा हुआ है।
फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
ताज़ा अपडेट: राहत एवं बचाव अभियान जारी है। प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाने और बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

More Stories
छात्र पर शिक्षक से मारपीट और महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता का आरोप
नोएडा; टूटे नाले के स्लैब ने ली युवा इंजीनियर की जान, प्राधिकरण की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल!
MP; देवास में इंटरनेशनल प्लेयर ने की खुदकुशी!